फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   भाजपा नेता के भतीजे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भाजपा नेता के भतीजे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Mon, 29 Apr 2019 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के भतीजे ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने से दुखी हाथरस जंक्शन के गांव भोपतपुर में एक भाजपा नेता के भतीजे ने लगा ली। जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब तक परीक्षा में फेल होने पर दो छात्राओं सहित विद्यार्थी आत्महत्या कर चुके हैं।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के भाई श्यामवीर सिंह निवासी भोपतपुर ऐंहन के बेटे मोनी (18 वर्ष) ने इस बार यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। शनिवार को परीक्षा परिणाम आया, जिसमें वह फेल हो गया। रामवीर सिंह परमार ने बताया कि इस बात को लेकर मोनी काफी परेशान था। रविवार की दोपहर को करीब सवा दो बजे भोजन के बाद मोनी छत पर बने कमरे में आराम करने चला गया।
विज्ञापन


करीब चार बजे परिजनों ने उसे आवाज लगाई तो कोई उत्तर नहीं आने पर उसने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। मोनी फांसी पर लटका हुआ था। आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतारा गया। उसे परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मोनी को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव चले गए। कोतवाली हाथरस जंक्शन के एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि हाथरस गेट थाने से सूचना मिली है कि भोपतपुर के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed