फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   वाहनों को हटवाने गई पुलिस की एबीवीपी नेताओं से नोक-झोंक

वाहनों को हटवाने गई पुलिस की एबीवीपी नेताओं से नोक-झोंक

Wed, 13 Feb 2019 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
वाहनों को हटवाने गई पुलिस की एबीवीपी नेताओं से नोक-झोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


एमएलडीवी इंटर कॉलेज के सामने भूखंड पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस भूखंड से जब पुलिस ने मौके पर पहुंच कॉलेज के वाहन हटाने की कोशिश की तो पुलिस से एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की नोक-झोंक हो गई। इधर, आढ़तिया संघ ने एमएलडीवी इंटर कॉलेज के प्रबंधन पर जमीन को हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। संघ इसे लेकर गुरुवार को एक ज्ञापन डीएम को सौंपेगा।

श्यामकुंज स्थित एमएलडीवी इंटर कॉलेज के सामने पड़े भूखंड पर एमएलडीवी इंटर कॉलेज और सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रबंध तंत्र यह दावा कर रहे हैं कि यह उनकी भूमि है। इसे लेकर दो दिन पहले दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ था और हंगामा हुआ था। इस मामले में बुधवार को कोतवाली निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर इस जमीन से वाहन हटवाने की कोशिश की तो वहां मौजूद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुछ नेताओं से उनकी नोक-झोंक भी हुई। बाद में कोतवाली निरीक्षक उन्हें चेतावनी देकर चले आए।
विज्ञापन


इस मामले में आढ़तिया संघ की एक बैठक मंडी स्थित परिसर में हुई। अध्यक्षता अरुण कुमार अग्रवाल ने की और संचालन उमाशंकर वार्ष्णेय ने किया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी भू माफिया द्वारा आढ़तियों द्वारा संचालित स्कूल की जगह पर किसी भी तरह का एक इंच भी कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि एमएलडीवी कॉलेज प्रबंधन इस जमीन को हड़पने का प्रयास कर रहा है। इससे स्कूली छात्रों में भी इसका एक नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है बैठक में यह निर्णय लिया कि गुरुवार को इसे लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुकेश बंसल, पवन गौतम, राजेश वार्ष्णेय, पवन कुमार गुप्ता, शैलेंद्र पचौरी, संजय कुमार वार्ष्णेय, कमलेश बंसल, दीपक अग्रवाल, जानकी प्रसाद, अमित अग्रवाल, विनोद शर्मा, पवन कुमार वार्ष्णेय, भैया मदनजी, नरेंद्र बंसल, कप्तान सिंह, सिद्धार्थ वार्ष्णेय, कपिल वार्ष्णेय, निशांत अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, विशाल सैनी, सौरव अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed