फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कब्र से निकला इरशाद का शव, हुआ पोस्टमार्टम

कब्र से निकला इरशाद का शव, हुआ पोस्टमार्टम

Thu, 27 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
कब्र से निकला इरशाद का शव, हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
फोटो
हेडिंग
कब्र से शव निकाल कराया इरशाद का पोस्टमार्टम
क्रासर
22 सितंबर को मुरसान स्टेशन के सामने मिला था इरशाद का शव
परिजनों ने उसी के घायल दोस्तों पर लगाया उसकी हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव जवाहर के इरशाद का शव बुधवार को कब्र से निकाला गया। एसडीएम की मौजूदगी में निकाले गए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। कब्रिस्तान में लोगों की भारी भीड़ रही।

उल्लेखनीय है कि थाना मुरसान के गांव जवाहर निवासी इरशाद पुत्र रफीक की मौत 22 सितंबर हो गई थी, लेकिन परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव को दफना दिया था। इसे लेकर बाद में परिजनों ने पुलिस से शिकायत करते हुए शव को जबरन दफनवाने का आरोप गांव के लोगों पर लगाया था। पुलिस से की गई शिकायत में इरशाद की हत्या करने का आरोप उसके दोनों घायल दोस्तों पर लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की, जिस पर पुलिस ने बुधवार को एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह की निगरानी में शव को कब्र से बाहर निकलवाया और फिर उसका पोस्टमार्टम कराया गया। मुरसान कोतवाली प्रभारी एनपी सिंह ने बताया कि शव को कब्र से निकाल कर उसका पोसटमार्टम कराया गया है। इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed