फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   रालोद कार्यकर्ताओं ने घेरी कोतवाली

रालोद कार्यकर्ताओं ने घेरी कोतवाली

Mon, 07 Aug 2017 12:08 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
रालोद कार्यकर्ताओं ने घेरी कोतवाली
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद।
विज्ञापन


गत दिनों हादसे में युवक की मौत के बाद हाइवे पर उपद्रव के मामले में पुलिस ने सैकड़ों लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मुकदमे में निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप लगाते हुए रविवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर लिया। रालोद ने चेतावनी दी कि यदि इस केस में निर्दोषों को फंसाया गया तो रालोद उग्र आंदोलन करेगा।


रालोद के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी ने एसओ केपी सिंह से बातचीत के दौरान कहा कि गांव बढ़ार के निकट हुए हादसे के बाद जो वबाल हुआ, उसमें निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की जाए। साक्ष्यों के आधार पर ही पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करे। बेवजह निर्दोष लोगों का उत्पीड़न न किया जाए। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में कहीं न कहीं पुलिस की भी लापरवाही रही है। यदि मृतक को समय रहते पुलिस कर्मियों द्वारा कैंटर के नीचे से निकाल लिया जाता तो मृतक की जान बच सकती थी।

विज्ञापन

 

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ निर्दोषों को उठा लिया है और उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है। यह कानून नियमों के विपरीत है। एसओ ने रालोद नेता व पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा, सिर्फ दोषी लोगों पर ही कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक चौ. बृजेन्द्र सिंह, सुआ पहलवान, प्रेमवीर सिंह, जीवनलाल पहलवान, किशन सिंह सहित अन्य काफी लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed