फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बिसावर में पुलिस पीएसी रही तैनात, पुलिस अफसरों ने भी किया दौरा

बिसावर में पुलिस पीएसी रही तैनात, पुलिस अफसरों ने भी किया दौरा

Fri, 28 Dec 2018 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिसावर में पुलिस पीएसी रही तैनात, पुलिस अफसरों ने भी किया दौरा

विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)

तीन किशोरों द्वारा बिसावर से तीन बच्चों को उठा लिए जाने और उनमें से एक बालिका को उठाकर गांव नगला मदारी में एक हाईस्कूल के पास निर्वस्त्र किए जाने के मामले में लोग आक्रोशित हैं और आरोपी मौलवी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गुरूवार को कस्बा बिसावर का बाजार तो खुला, लेकिन तनाव भरी खामोशी पसरी रही। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और पीएसी तैनात रही। दिनभर में कई बार पुलिस अधिकारियों ने बिसावर का दौरा किया। पुलिस अफसरों ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द ही मौलवी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

बिसावर पुलिस चौकी पर सीओ योगेश कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने पीड़ित बालिका के परिजनों और कस्बे के व्यापारियों को बुलाया और उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही मौलवी पुलिस की गिरफ्त में होगा। मौलवी को पकडने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन


लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। उन्होने लोगो ंसे धैर्य बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान विनय अग्रवाल, सुनील बंसल, अध्यक्ष व्यापार मंडल पवन अग्रवाल, जगमोहन, जगवेंद्र चौधरी, बंटी चौधरी, पराग अग्रवाल, मनीष कुमार, अरविंद चौधरी, प्रधान विजयपाल सिंह आदि थे। पुलिस अधिकारियों ने घूमकर कस्बे का दौरा किया। पुलिस बल और पीएसी भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तीनों आरोपियों का समाज ने किया बहिष्कार
सादाबाद। बालिका को निर्वस्त्र करने के मामले में एक संप्रदाय विशेष के लोगों की बैठक गुरूवार को गांव नगला छत्ती में हुई। बैठक में समाज के लोगों ने पकड़े गए समाज के तीनों किशोरों का सामाजिक रूप से बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बैठक में समाज के लोगों ने कहा कि इस तरह का कृत्य काफी गलत है। ऐसा कृत्य करने वाले लोगों से अब कोई वास्ता नहीं रखा जाएगा। बैठक में समाज के काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed