फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सिपाही के घर चोरों ने लगाई सेंध

सिपाही के घर चोरों ने लगाई सेंध

Thu, 22 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सिपाही के घर चोरों ने लगाई सेंध
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


बेखौफ चोर हर रोज वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों चोरों अब एक सिपाही के घर में ही सेंध लगा दी। चोर वहां से लाखों का माल चोरी कर ले गए।

हाथरस में ही तैनात सिपाही कैलाश सिंह की पत्नी शर्मिला सिंह ने बताया कि उनका मकान आवास विकास कॉलोनी में है। पति कैलाश सिंह पुलिस लाइन में तैनात हैं। 17 जून को शर्मिला सिंह अपने बच्चों को लेकर फतेहपुर गई थीं।

पति कैलाश सिंह भी घर से बाहर गए हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर लाखों की नकदी, जेवरात चोरी कर लिए। शर्मिला ने चोरी के अगले ही दिन पुलिस को तहरीर दे दी थी। शर्मिला लाखों की चोरी होने की बात कह रही हैं। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने के कई दिन छानबीन बाद गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह भी है कि शहर में बंद मकानों में चोरी की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। शहर कोतवाल सूर्यकांत द्विेवेदी का कहना है कि चोरी की वारदातों की जांच की जा रही है। चोरी की घटनाएं रोकने के लिए गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed