फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पुलिस ने दबिश के दौरान की जमकर मारपीट, तोड़-फोड़

पुलिस ने दबिश के दौरान की जमकर मारपीट, तोड़-फोड़

Fri, 14 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दबिश के दौरान की जमकर मारपीट, तोड़-फोड़
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। थाना हसायन क्षेत्र के गांव भिंतर में गुरुवार की रात्रि में पुलिस ने कुछ ग्रामीणों के साथ जमकर मारपीट की और मकानों में भी तोड़फोड़ की। शुक्रवार को काफी ग्रामीण एसपी ऑफिस आए और इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

थाना हसायन क्षेत्र के गांव भिंतर के काफी लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। इन लोगों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने खड़ंजे पर कब्जा कर रखा है। इसे लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में शुक्रवार को झगड़ा हुआ तो दूसरे पक्ष ने पुलिस बुला ली।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव में पुलिस ने पहुंचकर घरों में घुसकर जमकर मारपीट की और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। सामान की भी तोड़फोड़ की। पुलिस कुछ लोगों को बिना वजह पकड़कर ले आई। महिलाओं ने एसपी से कार्रवाई की मांग की तो एसपी ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और स्पष्ट कहा कि किसी भी निर्दोष का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed