फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, सात बाइकें बरामद

वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य दबोचे, सात बाइकें बरामद

Sat, 15 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य   दबोचे, सात बाइकें बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला हाथरस।
विज्ञापन


सदर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी गैंग के तीन आरोपियाें को दबोच लिया है। पुलिस ने चोरी की सात बाइकें भी बरामद की हैं। इनमें 11 जुलाई को सदर तहसील से चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल भी है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपी अलीगढ़ जिले के हैं और वाहन चोरी के अंतरजनपदीय गैंग के सदस्य हैं। आरोपियों ने अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा से बड़ी संख्या में बाइक चोरी की हैं। आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच दिया करते थे। बाइक बरामद करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम भी दिया गया है।

11 जुलाई को बुलेट बाइक चोरी होने के बाद से पुलिस इसकी जांच में जुटी थी। बुलेट मीतई निवासी मेघ सिंह की थी। वह किसी कार्य से तहसील गए थे। बाइक न मिलने पर वह और उनके परिजन भी इसे खोजने में जुटे हुए थे। मेघ सिंह के मुताबिक सर्विलांस, तहसील में पूछताछ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। काफी हद तक आरोपियों की पहचान कर ली गई थी। पुलिस के इरादों की भनक लगने के बाद आरोपी सोनू पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी वारानदी, थाना हरदुआगंज, बॉबी उर्फ मुकेश पुत्र कन्हैयालाल शर्मा निवासी लक्ष्य नगर वाली गली, थाना क्वार्सी और अशोक पुत्र कारे सिंह निवासी गांव अरनिया, थाना गोंडा भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन


एएसपी अरविंद कुमार के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सात बजे आगरा रोड पर एसआई जगवीर सिंह, सिपाही अजय सिंह, चंद्रशेखर, नवनीत कुमार और प्रेम सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक बुलेट पर सवार तीन लोग आते हुए दिखे। शक होने पर आरोपियों से पूछताछ की गई तो यह वही निकले, जिनकी पुलिस को तलाश थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई एक पैशन प्रो बाइक व पांच अन्य चोरी की बाइकें श्याम कुंज में एक प्लॉट में बने कमरे में छिपाकर रखी हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सभी छह बाइकें बरामद कर लीं। खुलासे के दौरान सीओ सुमन, कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी और एसएसआई गजराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed