फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   250 thong arrested Punjab youth with alcohol

250 पेटी शराब सहित पंजाब का युवक गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 05 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
250 thong arrested Punjab youth with alcohol
एसओजी एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ी गई अंग्रेजी शराब। - फोटो : अमर उजाला
सासनी। कोतवाली पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम ऊतरा के निकट नानऊ रोड से संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 250 पेटी हरियाणा ब्रांड अंग्रेजी शराब और एक बिना नंबर की मोटर साइकिल भी बरामद की है। जबकि उसका  एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं भादसं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


 क्षेत्राधिकारी रामशब्द यादव और प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि नानऊ रोड पर थाना क्षेत्र की सीमा के निकट नदी पुल के पास बने एक कमरे में शराब रखी हुई है। प्रभारी निरीक्षक कैलाश बाबू, एसआई संतोष कुमार, आशीष कुमार और हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, आरक्षी मनोज कुमार, सचिन कुमार, एसओजी प्रभारी सुधीर राघव, सवलेंद्र प्रताप, भूपेंद्र राघव, सचिन कुमार, अजय चौधरी, जितेंद्र सिंह, सचिन धमा और गुरुमीत चौधरी की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम गुरुदीप पुत्र वंत सिंह निवासी रामगढ़ थाना तल्लेबाल जनपद बरनाला पंजाब बताया है, जबकि उसका दूसरा साथी बंटी पुत्र चंदपाल निवासी नगला बत्तीसा थाना सासनी मौके से भाग गया। आरोपी की निशानदेही से पुलिस ने 250 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा ब्रांड एवं सीडी डीलक्स बिना नंबर की बाइक बरामद की है। बाइक भी चोरी की होने का शक है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed