फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   23 years later the police caught the fugitive soldier

23 साल बाद पुलिस ने पकड़ा फरार बर्खास्त सिपाही

Mon, 16 Apr 2018 11:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सासनी, हाथरस। Updated Mon, 16 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
 23 years later the police caught the fugitive soldier
police cartoon
हत्या के आरोप में पिछले 23 वर्ष से से वांछित चल रहे बर्खास्त सिपाही को पुलिस ने रविवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब पुलिस न्यायालय के आदेश पर कुर्की के नोटिस चस्पा करने जनपद औरैया के थाना फफूंद क्षेत्र के गांव मुड़ी गई थी। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले आई। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


बताते हैं कि वर्ष 1995 में थाना सासनी के गांव अमरपुर घना निवासी एक दलित शख्स की मौत हो गई थी। इससे पहले उसने अपने बयान में तत्कालीन पुलिस कर्मियों को दोषी बताते हुए दम तोड़ दिया था। तत्कालीन एसएसआई और एसआई को थाने से ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन

 

आरोपी सिपाही उमेश चंद्र दुबे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा और न मुकदमा में हाजिर हुआ और न ही जमानत कराई। नाम बदल बदलकर वह जगह-जगह रहता रहा। इसी आरोप में पुलिस विभाग द्वारा उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। अदालत ने बर्खास्त आरक्षी के विरुद्ध कुर्की के नोटिस जारी कर दिए। रविवार को सासनी पुलिस बर्खास्त आरक्षी के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की  के नोटिस चस्पा करने गई थी। इस दौरान पुलिस ने बर्खास्त आरक्षी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed