फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   सादाबाद में जाम लगाकर पुलिस पर पथराव करने वाले 65 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज

सादाबाद में जाम लगाकर पुलिस पर पथराव करने वाले 65 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज

Thu, 21 Feb 2019 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद में जाम लगाकर पुलिस पर पथराव करने वाले 65 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव ऊंचागांव के पास सेनपुर बंबे के निकट लगे बरगद के पेड़ को कटवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम और पथराव कर इंस्पेक्टर क्राइम को घायल कर दिए जाने के मामले में 15 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाने के एसआई देवदत्त ने दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव ऊंचागांव निवासी लकी उर्फ लक्ष्मण पुत्र किशोरीलाल, सोनू काका, अशोक, भूरा पहलवान पुत्र फौरन सिंह, विजयपाल, भूरा, लोकेंद्र पुत्र दशरथ सिंह, छब्बू पुत्र गेंदालाल, नारायण सिंह, प्रिंस पुत्र बलवीर सिंह, शिवा पुत्र मलखान सिंह, शिवा, राधे, प्रमोद, विश्वपाल पुत्र हरवंश और 50 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 323, 307, 332, 333, 353, 336, 342, 504 और क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट के तहत मुकदमा कायम कराया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आरोप है कि जब वह शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर थे और गांव ऊंचागांव के पास पहुंचे तो बड़ का पेड़ कटवाने को लेकर जनता ने रोड जाम कर रखा था। मौके पर लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकलने पर फोन द्वारा प्रभारी निरीक्षक को दी, जिसके बाद मौके पर निरीक्षक क्राइम उत्तमचंद्र पटेल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मौजूद भीड़ को समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही लकी उर्फ लक्ष्मण ने इशारा करके नामजद लोगों को शाम करीब साढ़े चार बजे बुला लिया और फिर से सड़क के दोनों ओर का यातायात अवरुद्ध कर दिया, जिससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने समझाने का प्रयास किया कि पेड़ बिना अनुमति के नहीं काटा जा सकता। इसी पर मौजूद लोग एक दम उग्र हो गए और हम लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए लकी, सोनू, भूरा के उग्र भीड़ को उकसाने पर हम लोगों पर पथराव और गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर उपद्रव करने लगे, जिसमें निरीक्षक क्राइम उत्तमचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर वाहनों की आड़ लेकर अपनी जान बचाई। राहगीरों और वाहन चालकों में भी भगदड़ मच गई। घायल निरीक्षक क्राइम का उपचार सीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed