{"_id":"5c6d9f3bbdec224e364faa64","slug":"21550688059-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
निकटवर्ती गांव सोखना में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी। दो सगे भाइयों पर युवक की हत्या का आरोप है।
उल्लेखनीय है कि त्रिवेंद्र सिंह पुत्र भजनलाल निवासी सोखना का शव मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन के निकट पड़ा मिला। इसे लेकर परिजनों ने गांव के ही जगवीर और उसके भाई लांगुरिया पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बुधवार को एसएसआई विपिन कुमार ने अपनी टीम के साथ सोखना गांव में दबिश दी। यहां पर आरोपियों के घर के ताला बंद मिला, जिसके बाद पुलिस ने खेतों में भी उनकी तलाश की, लेकिन आरोपी नहीं मिले और फिर पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।