फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ट्रक में पीछे से घुसी कार, चालक की मौत

ट्रक में पीछे से घुसी कार, चालक की मौत

Tue, 19 Feb 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में पीछे से घुसी कार, चालक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट के एनएच बाईपास लहरा चौराहा के निकट ट्रक में पीछे से कार घुस गई। इसमें कार चालक की मौत हो गई और उसमें सवार दो महिला और एक युवक घायल हो गया। इनका अलीगढ़ में उपचार चल रहा है।

लखनऊ के रजनी भवन निवासी रंजय वार्ष्णेय पुत्र जेपी वार्ष्णेय एक सगाई समारोह में शामिल होकर मंगलवार की सुबह कार में सवार हो अलीगढ़ से लखनऊ के लिए लौट रहे थे।
विज्ञापन


इनके साथ पत्नी विनीता गुप्ता, बेटा राहुल और एक अन्य महिला भी कार में सवार थी। जैसे की इनकी कार एनएच बाईपास लहरा चौराहा के पास पहुंची तो सामने चल रहे ट्रक की रफ्तार धीमी हुई, जिसके कारण रंजय की कार ट्रक में जा घुसी, जिससे रंजय सहित कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से चारों को अलीगढ़ के लिए गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान रंजय की मौत हो गई। कोतवाली हाथरस गेट में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार चालक के शव का अलीगढ़ में ही पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed