फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   घर पर दूध लेने आने वाले ने ही दिया चोरी की घटना को अंजाम

घर पर दूध लेने आने वाले ने ही दिया चोरी की घटना को अंजाम

Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
घर पर दूध लेने आने वाले ने ही दिया चोरी की घटना को अंजाम

विज्ञापन
फोटो

हेडिंग
घर पर दूध लेने आने वाले ने ही की चोरी
क्रासर
परसारा में 20 सितंबर को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा
गांव के ही निकले दो आरोपी, 1.39 लाख रुपये सहित सोने-चांदी के जेवर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र में 20 सितंबर को हुई चोरी की घटना का पुलिस ने दूसरे ही दिन खुलासा कर दिया। चोरी की घटना को घर पर दूध लेने वाले ने अपने सहयोगी की मदद से अंजाम दिया। दोनों ही उसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एक लाख 39 हजार 750 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

भूरी देवी पत्नी भगवान सिंह निवासी परसारा घर में अकेली रहती हैं। उनके घर पर गांव का ही भूरी सिंह पुत्र गोपाली दूध लेने आता था। 20 सितंबर को भूरी देवी घर से दवा लेने शहर आई थीं। इस बीच भूरी सिंह पुत्र गोपाली और संजय पुत्र विजय सिंह उनके घर पर गए और ताला तोड़ लिया। यहां पर रखे एक लाख 39 हजार 750 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी जयप्रकाश ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना के बाद ही पुलिस अपनी छानबीन में लग गई, जिसमें भूरी सिंह और संजय को चोरी का माल बांटते हुए परसारा ईदगाह से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से चोरी के माल सहित तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद किया गया है। टीम में एसएचओ चंदपा विनोद कुमार, एसआई रामशरण, बलवीर सिंह, कांस्टेबल प्रताप सिंह और सत्यनारायण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed