फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अधिकारियों ने सिपाही रामप्रकाश को अर्पित की श्रद्धांजलि

अधिकारियों ने सिपाही रामप्रकाश को अर्पित की श्रद्धांजलि

Sat, 07 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने सिपाही रामप्रकाश को अर्पित की श्रद्धांजलि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


सिकंदराराऊ कोतवाली की कचौरा पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल रामप्रकाश की हार्ट अटैक से मौत के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन में अधिकारियों ने सिपाही को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ड्यूटी के दौरान जान देने वाले रामप्रकाश के शव को एसपी घुले सुशील और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने कंधा दिया। इस दौरान पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी शोक में डूबे नजर आए। अधिकारियों ने रामप्रकाश के परिजनों को भी ढांढस बंधाया।


रामप्रकाश (55) पुत्र सूरज सिंह यादव निवासी गाव भादऊ थाना जसराना जिला फिरोजाबाद कोतवाली सिकंदराराऊ की कचौरा चौकी पर तैनात थे। गुरुवार को रामप्रकाश ने भारतीय स्टेट बैंक की सिकंदराराऊ शाखा से रुपये निकाले थे। इसके बाद वह बाइक से कचौरा जा रहे थे। रतिभानपुर चौराहे पर उनकी हालत बिगड़ेेेे गई तो वह एक दुकान के पास बैठ गए। ब्लड प्रेशर की दवा खाकर वहीं लेट गए। दुकानदार ने एंबुलेंस बुला ली और रामप्रकाश को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed