{"_id":"595d2d5c4f1c1bc6718b4579","slug":"21499278684-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से लूटपाट अाैर गाेली मारने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से लूटपाट अाैर गाेली मारने की रिपोर्ट दर्ज
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में बीती देर रात व्यापारी को दुकान बंद कर घर जाते समय लेबर कॉलोनी के निकट की गई लूट व गोली मारकर व्यापारी को घायल करने के मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई है। व्यापारी की तहरीर पर तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों पर 1.63 लाख के बैंक ड्राफ्ट, 25 हजार नकद एवं स्कूटी लूट ले जाने की तहरीर दी गई है।
शहर की नेहरू नगर कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी गुरुदास मल की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। व्यापारी ने कहा कि वह अपने पुत्र उमेश कुमार के साथ अपनी पंजाबी मार्केट की दुकान बंद अपने आवास नेहरू नगर कॉलोनी जा रहा था।
जब स्कूटी लेबर कॉलोनी स्थित तिराहे पर पहुंची तो वहां पहले से तीन नकाबपोश बाइक सवार मौजूद थे। इन युवकों ने अपनी बाइक स्कूटी के सामने लगा दी। इसी दौरान इनमें से एक युवक ने गुरदास मल के हाथों से थैला छीनने के प्रयास किए। गुरुदास मल ने इसका विरोध किया। उनका विरोध देखकर एक युवक बाइक से उतरा व उनको तमंचे से उनको गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
व्यापारी पिता व पुत्र घबरा गए और इन बदमाशों में एक ने उनकी स्कूटी छीन ली और वह स्कूटी लेकर भाग गया। वहीं, दो अन्य थैला छीनकर बाइक पर सवार होकर भाग गए। उन्होंने इस बैग में 1.63 लाख रुपये का बैंक ड्राफ्ट व 20 से 25 हजार रुपये दुकान की उगाही का पैसा रखा होने की जानकारी दी है।