फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   चेकिंग के दौरान कोल्ड स्वामी से मिली 10 लाख की नगदी, सीज

चेकिंग के दौरान कोल्ड स्वामी से मिली 10 लाख की नगदी, सीज

Tue, 19 Mar 2019 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान कोल्ड स्वामी से मिली 10 लाख की नगदी, सीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के चलते जिला प्रशासन की ओर से प्रत्याशियों द्वारा रुपयों के लेनदेन व अन्य गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए उडन दस्ते की टीमें लगाई गई है। सासनी क्षेत्र के इगलास रोड पर तैनात उडनदस्ता टीम ने एक कोल्ड स्टोरेज स्वामी से 10 लाख रुपये की नगदी चेकिंग के दौरान जब्त की है। फिलहाल उड़न दस्ता टीम ने इस धनराशि को जिला प्रशासन की देखरेख में सीज करा दी है। वही एडीएम अशोक कुमार शुक्ला के अनुसार कोल्डस्टोरेज स्वामी द्वारा इस धनराशि से संबंधित दस्तावेजों को दिखाए जाने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

आयोग के निर्देशानुसार कोई भी व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक की नगद धनराशि लेकर गाड़ी व अन्य माध्यमों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जाएगा। अगर कोई व्यक्ति धनराशि लेकर किसी कार्यवश जाता है, तो उस धनराशि के सभी साक्ष्य उसे अपने साथ रखने होंगे। इसे देखते हुए यहां भी आयोग के निर्देशों पर निगरानी रखने के लिए 9 उडनदस्ता टीमें लगाई गई हैं। इन टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान किया जा रहा है। इसी के चलते मंगलवार को सासनी क्षेत्र के इगलास रोड पर तैनात उड़न दस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान राधे कोल्ड स्टोरेज स्वामी से 10 लाख की नगदी मिली।
विज्ञापन


इस धनराशि के बारे में उडन दस्ता टीम ने इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी और धनराशि को कलेक्टे्रट लेकर चले आए। फिलहाल दस्तावेजों की उपलब्धता न होने के कारण जिला प्रशासन ने इस धनराशि को सीज कर दिया है और कार्रवाई की जा रही है। एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि चेकिंग के दौरान राधे कोल्ड स्टोरेज के स्वामी से 10लाख रुपये की धनराशि मिली है, जो सीज कर दी गई है। धनराशि से संबंधित दस्तावेजों के मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed