{"_id":"5c72eb13bdec2213095216f8","slug":"201551035155-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की योजना बनाते तीन बदमाश पकडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की योजना बनाते तीन बदमाश पकडे
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की देर रात नानऊ रोड़ से चोरी की साजिश रचते तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों युवक शातिर अपराधी हैं। उनके पास से 32 बोर पिस्टन, 315 बोरा तमंचा, कारतूस व मैगजीन बरामद हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि नानऊ रोड़ पर कुछ बदमाश एकत्रित होकर किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। उसके बाद कस्बा चौकी प्रभारी शांति शरण यादव व एसआई देवेन्द्र सिंह व अवधेश कुमार मय ने घेराबंदी कर अपराधियों को दबोच लिया। अपराधियों की पहचान कन्हैया पुत्र बनबारी निवासी नानऊ रोड, विकास पुत्र सहाब सिंह व नीतेश पुत्र राजेश निवासी गण इगलास रोड के रूप में हुई है। सभी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।