{"_id":"5c476014bdec224a3d3fd2d3","slug":"201548181524-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी के रूपये मांगने पर सर में मारा बांक, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधारी के रूपये मांगने पर सर में मारा बांक, घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव नगला छत्ती बिसावर निवासी फरियाद अली पुत्र जवाहर खां ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि उसने करीब पांच साल पहले एक व्यक्ति को एक लाख 90 हजार रुपये चांदी का कार्य करने के लिए दिए थे। कुछ समय बाद व्यक्ति ने उक्त रुपयों को वापस करने के लिए कहा था।
एक साल बाद जब इस व्यक्ति से कई बार रुपये मांगे, लेकिन रुपये नहीं दिए। 22 जनवरी को जब फिर से उक्त व्यक्ति से उसने रुपये मांगे तो इस व्यक्ति ने कहा कि हमारे पास तेरा कोई रुपया नहीं है और न तुझसे कभी लिया है। मौके पर उसने अपने कई साथी बुला लिए। इन लोगों ने एकराय होकर लात-घूंसों और सरियों से मारना पीटना शुरू कर दिया। गाली गलौज करने लगे।
एक ने जान से मारने की नीयत से सिर पर बांक से प्रहार कर जान से मारने की नीयत से प्रहार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। जब वह किसी तरह जान बचाकर अपने घर के अंदर भागा तो यह उक्त लोग उसके घर में घुस आए। उसके भाई फरजंद अली ने उसे बचाने की कोशिश की तो इन लोगों ने उसे भी जमकर मारा पीटा। इन उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।