फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आयुर्वेदिक दवा एजेंसी के नाम पर ठगे 52.40 लाख

आयुर्वेदिक दवा एजेंसी के नाम पर ठगे 52.40 लाख

Thu, 13 Dec 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक दवा एजेंसी के नाम पर ठगे 52.40 लाख
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। आयुर्वेदिक दवा एजेंसी के नाम पर लखनऊ के पति-पत्नी और उनके बेटे पर 52.40 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। इसे लेकर हाथरस के व्यक्ति ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी कर ठगी करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

अलीगढ़ रोड मंडी समिति के सामने प्रो. मैसर्स डेस्टनी नैनोटेक फार्मा प्राइवेट के नाम से दिनेश कुमार पाठक पुत्र रामकुमार पाठक की फर्म है। पाठक ने बताया कि वह आयुर्वेदिक दवाओं का उत्पादन और बिक्री करने का काम करते हैं। 31 मार्च 2016 को एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ निवासी दीपारानी पत्नी विकास कुमार गुप्ता, विकास कुमार गुप्ता पुत्र एसएन गुप्ता और विक्की गुप्ता पुत्र विकास कुमार गुप्ता पाठक की फैक्ट्री पर आए और खुद को यूनाइटेड एजेंसी चारबाग स्टेशन रोड लखनऊ का मालिकान बताया।
विज्ञापन


यहां पर यह भी कहा कि वे आयुर्वेदिक दवाओं का काम करते हैं और विभिन्न राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी अस्पतालों में दवाओं की सप्लाई करते हैं। यहां पर 25 प्रतिशत कमीशन नगद लेने की बात पर सहमति बनी। 21 अप्रैल 2016 से तीन मार्च 2017 तक आरोपियों ने 42 लाख 20 हजार 290 रुपये 25 पैसे का माल ले लिया। इनको पाठक द्वारा 10 लाख 20 हजार रुपये कमीशन के तौर पर उनको बैंक खातों के माध्यम से दिए। जब पाठक को इनकी बातों में झोल नजर आया तो अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने फोन भी रिसीव करना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिए गए पते पर लखनऊ में जाकर देखा गया तो पता चला कि वहां पर आयुर्वेदिक दवाओं की कोई एजेंसी नहीं है, बल्कि वहां पर स्टेशनरी की दुकान मिली। आरोपियों ने पाठक को लखनऊ नहीं आने की सलाह देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पाठक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 420, 406 और 506 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएचओ योगेश कुमार सिरोही ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed