{"_id":"5a04844e4f1c1b9f678ba32e","slug":"20-liters-from-sadabad-180-quarters-seized-in-chandrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद से 20 लीटर, चंदपा में 180 क्वार्टर जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सादाबाद से 20 लीटर, चंदपा में 180 क्वार्टर जब्त
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
wine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से पहले खपाए जाने के लिए इन दिनों अवैध रूप से शराब की बिक्री जोरों पर है। पुलिस ने भी अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सादाबाद पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब पकड़ी वहीं चंदपा पुलिस ने 180 क्वार्टर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसओ सादाबाद केपी सिंह के मुताबिक भगत सिंह कॉलोनी निवासी विनोद कुमार पुत्र रामनिवास बड़ी मात्रा में शराब को खपाने के लिए ले जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से 20 लीटर शराब पकड़ी गई है। वहीं चंदपा पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को देशी शराब के 180 क्वार्टर ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ चंदपा विनोद कुमार के मुताबिक मीतई के रहने वाले पराक्रम पुत्र गुलाब सिंह के शराब ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ा तो उसके पास से यह शराब मिली। विनोद कुमार ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान तेज किया गया है। जो भी इस तरह अवैध शराब की बिक्री, तस्करी करेगा या उसे खपाने की कोशिश करेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आबकारी टीम ने छापा मारकर पकड़ी अवैध शराब
नगर निकाय चुनाव में अवैध शराब की खपत रोकने के लिए आबकारी विभाग का अभियान जारी है। आबकारी टीम होटल-ढाबों पर सघन छापेमारी कर रही है। गुरुवार को भी डीएम और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी टीम ने सासनी में पर छापा मारा। टीम ने यहां से अवैध देसी शराब के 200 पौव्वों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी अधिकारी ने बताया कि विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी टीम को यहां अवैध देसी शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। आबकारी निरीक्षक पुंकेश सिंह और आबकारी निरीक्षक श्रीराम के नेतृत्व में आबकारी टीम ने बताए गए ठिकाने पर छापा मारा। तलाशी के दौरान टीम ने नरेंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम रूहल को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब की धर-पकड़ के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।