{"_id":"5c48bde8bdec22738f51ee10","slug":"181548271080-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता से दुष्कर्म करने वाला दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता से दुष्कर्म करने वाला दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नव विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले दिनों हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही एक युवक ने नव विवाहिता को अपनी हवस का शिकार बनाया था।
उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी को कोतवाली हाथरस गेट के एक गांव में शाम करीब सवा सात बजे एक नव विवाहिता एक पांच साल की बच्ची के साथ खेत में शौच करने गई थी। यहां पर गांव का ही एक युवक आया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर, नवविवाहिता को पास ही के एक स्कूल में उठा ले गया। यहां पर आरोपी ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। नव विवाहिता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद आरोपी ने उन्हें भी फैसले के नाम पर धमकी दे रहा था। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया। एसएचओ जितेंद्र दीक्षित ने बताया कि आरोपी प्रशांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।