फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पहले दिन एक महिला सहित 6 लोगों ने लिए नामांकन पत्र

पहले दिन एक महिला सहित 6 लोगों ने लिए नामांकन पत्र

Tue, 19 Mar 2019 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन एक महिला सहित 6 लोगों ने लिए नामांकन पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हाथरस लोकसभा क्षेत्र के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। मंगलवार को पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल तो नहीं किया, लेकिन एक महिला सहित छह लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त अवश्य किए। इस मौके पर रिटर्निंग ऑफिसर प्रवीण कुमार लक्षकार, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नीतीश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी नामांकन कक्ष में मौजूद रहे।

नामांकन के पहले दिन सुबह से नामांकन से संबंधित अधिकारी सतर्क हो गए थे। इस मौके पर आंबेडकर समाज पार्टी की ओर से संजय कुमार निवासी बसई बाबस, असंख्य समाज पार्टी की ओर से चरण सिंह निवासी अनौरा राया मथुरा ने नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चंद्रपाल निवासी विभव नगर, तिलक सिंह निवासी रायपुर माजरा बाजीदपुर, दिनेश निवासी खंदारी गढ़ी और फूलमती निवासी गली संख्या दो भूरापीर ने नामांकन पत्र लिए हैं। वही किसी बड़े राजनीतिक दल के प्रत्याशी द्वारा अभी कोई नामांकन पत्र नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed