{"_id":"5b35337d4f1c1bf46e8ba1aa","slug":"171530213245-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगला तोड़कर आंगनबाड़ी केंद्र से पुष्टाहार, रिकॉर्ड चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगला तोड़कर आंगनबाड़ी केंद्र से पुष्टाहार, रिकॉर्ड चोरी
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
शहर के नाई के नगला में चोरों ने एक प्राइमरी स्कूल में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र में सेंध लगा दी। चोर यहां रखा हजारों रुपये कीमत का पुष्टाहार, खाद्य सामग्री के अलावा अहम रिकॉर्ड भी चोरी कर ले गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
नाई के नगला में संचालित प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर अनिल कुमार के मुताबिक चोर जंगले की सरिया उखाड़कर अंदर दाखिल हुए। हैरत की बात यह भी है कि चोर जंगले की उखाड़ी गई सरियों को भी साथ ले गए।
अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्र के अलावा चोर प्राथमिक विद्यालय का रिकॉर्ड भी चोरी कर ले गए हैं। अनिल और विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षामित्रों को गुरुवार सुबह चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को अंदेशा है कि चोरी की घटना के पीछे नशेडिय़ों का हाथ हो सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।