{"_id":"5c96789ebdec2214161d58d7","slug":"161553365150-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतापुर में दूसरे दिन भी दो पक्षों में हुई मारपीट, जमकर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिंतापुर में दूसरे दिन भी दो पक्षों में हुई मारपीट, जमकर पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चिंतापुर में दो पक्ष शनिवार को फिर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पहले जमकर मारपीट हुई और फिर पथराव हुआ। इससे वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
उल्लेखनीय है कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चिंतापुर में शुक्रवार को शराब के नशे में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर दी थी। तदुपरांत एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया था। इसमें विश्नू, हाकिम सिंह, नरोत्तम घायल हो गए थे। इनका डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया था। शनिवार को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर गाली-गलौज हुई। तदुपरांत एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया तो दूसरे पक्ष ने भी ईंट-पत्थर उठाकर फेंकना शुरू कर दिया।
इससे वहां भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनोें पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया और थाने ले आई। थाने में घंटों मजमा लगा रहा। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर समझौता कराने की कोशिश भी की लेकिन लगातार दूसरे दिन हुई मारपीट और पथराव के चलते पुलिस इनके खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना था कि दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया था। पुलिस इनके खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई करेगी।