फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कलेक्ट्रेट का लिपिक भगा ले गया चतुर्थ श्रेणी कर्मी की बेटी को

कलेक्ट्रेट का लिपिक भगा ले गया चतुर्थ श्रेणी कर्मी की बेटी को

Sun, 24 Feb 2019 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट का लिपिक भगा ले गया चतुर्थ श्रेणी कर्मी की बेटी को
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

कलेक्टे्रट में तैनात एक बाबू वही के एक कर्मचारी की लड़की को लेकर गायब हो गया है। दोनों परिवार यहां तहसील सदर परिसर में रहते है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उक्त युवती के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार की और थाने भी गए। पुलिस ने उक्त लिपिक महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यहां तहसील सदर परिसर में सरकारी आवास निवासी एक कर्मचारी कलेक्टे्रट में लिपिक के पद पर तैनात है और वह शादी शुदा भी है। उसके पड़ोस में रहने वाला एक अन्य कर्मी कलेक्टे्रट में ही एक अन्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। बताते है कि उक्त लिपिक इस चतुर्थ श्रेणी कर्मी की बेटी को लेकर भाग गया। इसे लेकर खासी चर्चाएं रही।
विज्ञापन


घटना शनिवार को सुबह तब हुई जब उक्त युवती कुत्ता टहलाने के लिए घर से गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब काफी तलाशा लेकिन वह नहीं मिली। इस पर यह लोग इस लिपिक के घर भी गए लेकिन वह भी नहीं मिला। इस पर शक गहरा होने पर इन लोगों ने एएसपी सिद्धार्थ वर्मा से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने इन्हें थाने भेज दिया। थाने में उक्त लड़की के परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस भी इस लिपिक को तलाश रही है। कोतवाली हाथरस गेट निरीक्षक जितेंद्र दीखित का कहना है उक्त लिपिक महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लड़की बालिग है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed