{"_id":"59aeeb424f1c1b6f078b4691","slug":"161504635714-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा पुलिस की दबिश, लूट के आरोपी का सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटा पुलिस की दबिश, लूट के आरोपी का सरेंडर
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
एटा के जशरथपुर थाना क्षेत्र से अप्रैल में ट्रक लूटने के आरोपी की तलाश में हाल ही में एटा पुलिस ने सासनी के नानऊ अड्डा स्थित हरीनगर में दबिश दी थी। आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया गया था। मंगलवार को आरोपी ने एटा में कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
जशरथपुर थानाध्यक्ष एमएस भाटी ने फोन पर बताया कि अप्रैल में राजेश शर्मा निवासी नंदगांव जिला गाजियाबाद ने जशरथपुर थाने में चालक मुनेंद्र निवासी नयाबांस थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ को बंधक बनाकर ट्रक लूटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 25 अप्रैल को कुरावली-वरना रोड से जैथरा, नयागांव, जशरथपुर, पिलुआ चार थानों की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को पकड़ा था, जबकि सात बदमाश भागने में सफल रहे थे।
बदमाशों से पुलिस ने लूटे गए ट्रक को बरामद किया था। मुठभेड़ के दौरान निवेश उर्फ रॉकी निवासी हरीनगर नानऊअड्डा थाना सासनी जिला हाथरस फरार हो गया था। एटा पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी के पकड़ में न आने पर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। एसओ एमएस भाटी ने बताया कि आरोपी के यहां कुर्की नोटिस चस्पा किया गया था। हाजिर नहीं होने पर जल्द ही उसके घर की कुर्की कर दी जाती। हालांकि इससे पहले ही आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।