{"_id":"5cf560b9bdec22078e0acbbc","slug":"1559584949215-hathras-news81","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, मचा हडकंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
15 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, मचा हडकंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।
विद्युत विभाग की छापेमारी के बाद भी जिले में बिजली चोरी से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को एसडीओ एसएन पांडेय के नेतृत्व में शहर के कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें एक दर्जन से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इससे बिजली चोरों व बकायेदारों में खलबली मची रही।
खंड प्रथम के अंतर्गत आने वाले साकेत कालोनी, मंडी समिति, तमन्ना गढ़ी अलीगढ़ आदि इलाकों में एक्सईएन आदित्य पांडेय के निर्देश पर एसडीओ एसएन पांडेय ने बिजली चोरी रोको अभियान के तहत पंद्रह लोगों को कटिया डालकर बिजली चलती पाई। इन लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने की तैयार की जा रही है। चेकिंग टीम में अवर अभियंता रितु कुमार शर्मा, रामकुमार, प्रदीप कुमार, रमेश, प्रेमसिंह, पवन कुमार, कन्हैयालाल के अलावा पुलिस कर्मी मौजूद थे।