{"_id":"5cf2ca98bdec2207680ecade","slug":"155941549419-hathras-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में वांछित ग्राम प्रधान के घर की पुलिस ने की कुर्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड में वांछित ग्राम प्रधान के घर की पुलिस ने की कुर्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस ने शनिवार को बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में वांछित शैलू प्रधान निवासी अफोया थाना हाथरस जंक्शन के घर की कुर्की की। पुलिस उसके घर का सामान ले आई। इस कार्रवाई में हाथरस गेट के अलावा हाथरस जंक्शन और चंदपा पुलिस भी मौजूद रही।
उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में स्थानीय इगलास अड्डा निवासी लक्ष्मण पहलवान सहित दो लोगों को कुछ नामजदों व अन्य लोगों ने गोलियों से भून दिया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कई चेहरे उजागर किए और कई लोगों को गिरफ्तार किया। इस दोहरे हत्याकांड में गांव अफोया का ग्राम प्रधान शैलू पुत्र हरचरन भी वांछित चल रहा था।
पुलिस ने उसके खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा की कार्रवाई भी की लेकिन फिर भी वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। अब शनिवार को हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने गांव अफोया जाकर उसके घर की कुर्की कर ली। पुलिस ने सामान अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है।