फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   प्रेमजाल में फसाकर बनाए शारीरिक संबंध, अब कर रहा शादी से इनकार

प्रेमजाल में फसाकर बनाए शारीरिक संबंध, अब कर रहा शादी से इनकार

Wed, 29 May 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रेमजाल में फसाकर बनाए शारीरिक संबंध, अब कर रहा शादी से इनकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने वाला युवक नौकरी लगने के बाद युवती से शादी करने से इंकार कर रहा है। यह आरोप कोतवाली सदर क्षेत्र के एक युवक पर है। इसे लेकर सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव की युवती ने पुलिस से शिकायत की है।

मंगलवार को कोतवाली सदर पहुंची एक युवती ने शहर के एक युवक पर शादी का झांसा लेकर उसके साथ संबंध बनाने का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि वह अपनी बहन के यहां रहती थी। यहीं पर रहने वाले पड़ोस के युवक और उसके नजदीकी बन गई। यह नजदीकी धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। युवती का आरोप है कि इसी बीच युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए।
विज्ञापन


इस बीच युवक की शिक्षा विभाग में नौकरी लग गई और अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। यही बात युवती को रास नहीं आई और युवक की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इस मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed