{"_id":"5ceadde8bdec22076019ed6f","slug":"15588961539-hasayan-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता शिक्षिका को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
विवाहिता शिक्षिका को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
क्षेत्र के गांव बांण के एक शिक्षक ने अपनी शिक्षिका बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि छह माह पूर्व हाथरस के रमनगला निवासी एक युवक के साथ अपनी बेटी स्नेहा की शादी की थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज में प्लॉट की मांग कर रहे थे।
शादी में 20 लाख रुपये दहेज भी दिए थे। शादी के बाद से बैंक कर्मी दामाद व उसके परिजन स्नेहा के साथ दहेज में प्लाट की मांग को लेकर गाली गलौज मारपीट करते थे। शिक्षिका के पिता लाल बहादुर व अन्य लोगों ने स्नेहा के ससुरालीजनों को समझाया भी था। लेकिन, ससुरालीजन नहीं माने।
उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि स्नेहा को उसके पति व अन्य ससुरालीजन 21 मई को गांव बांण में स्नेहा को कार से छोड़कर प्लाट नहीं देने की बात कहते हुए कही पर शिकायत किए जाने पर पुत्र को भी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। लाल बहादुर ने कोतवाली में रमनगला निवासी विवेक कुमार, सास हंस कुमारी, ससुर दुर्गाप्रसाद, जेठ हरिओम, जिठानी कविता, नंद सुमन नंदोई राकेश कुमार निवासी अडीग मथुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।