{"_id":"5ca2567cbdec222dcc577ac5","slug":"155414292511-sikandhra-rahu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दो बिजलीघरों पर बोला धावा।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने दो बिजलीघरों पर बोला धावा।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
नगला जलाल स्थित बिजलीघर पर सोमवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि ग्रामीणों ने वहां मौजूद लाइनमैन की पिटाई कर दी और उसे घसीटते हुए बाहर तक ले आए। ग्रामीणों ने मशीनों में भी तोड़फोड़ की।
इसके बाद हंगामा करने वाले लोग कासगंज रोड स्थित बिजलीघर पर भी पहुंच गए और वहां जेई से अभद्रता कर दी। बीच-बचाव में आए लाइनमैन से भी मारपीट की गई। इस मामले में जेई ने छह नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दोपहर में नगला जलाल बिजलीघर में काम चल रहा था। तभी गांव नगला जलाल के काफी लोग वहां आए और वहां काम कर रहे लाइनमैन हुकुम सिंह को घसीटते हुए बिजलीघर से बाहर ले आए। उसके साथ मारपीट कर दी। अन्य कर्मचारियों को कमरे में बंद कर बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद ये लोग कासगंज रोड स्थित बिजलीघर पर आ गए। जेई पंकज के साथ अभद्रता करने लगे। लाइनमैन रतन सिंह ने बीच-बचाव करना चाहा तो उसे पीट दिया गया। जेई के कार्यालय में रखे कागज फाड़कर नष्ट कर दिए गए। इसके बाद ये लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
पुलिस ने गांव निवासी गुड्डू, श्यामवीर, भूरा, मद्रासी उर्फ डीएम, बिल्ला, बिल्ला और 10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। रिपोर्ट में घटना के कारण का खुलासा नहीं किया गया है।