{"_id":"5c9d14b4bdec22144f417a89","slug":"151553798324-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या आरोपी के घर की कुर्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या आरोपी के घर की कुर्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
हत्या के आरोप में वर्ष 2016 से फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र संजीव कुमार निवासी नया बिजलीघर बिजाहरी थाना सासनी के घर की कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर कुर्की की है। दरअसल, आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू के ऊपर सुमित पुत्र निहाल सिंह निवासी बिजलीघर की हत्या करने का आरोप था।
घटना की रिपोर्ट दीपेश पुत्र निहाल सिंह ने दर्ज कराई थी, जिसमें जितेंद्र उर्फ जीतू सहित चार लोग आरोपी थे। पुलिस ने संजीव, ओमवीर और लक्ष्मण नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। जीतू फरार चल रहा था। उसकी पुलिस को तलाश थी। पुलिस ने कुर्की करने से पूर्व धारा 83 दंड प्रकिया संहिता का नोटिस आरोपी के मकान पर चस्पा किया था। चूंकि अभियुक्त एक ही मकान में रहते हैं, इसलिए जीतू के मकान की कुर्की की गई है।