फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   कलैक्शन कर रहे बैंक कर्मी का 30 हजार रूपयों से भरा बैग गायब

कलैक्शन कर रहे बैंक कर्मी का 30 हजार रूपयों से भरा बैग गायब

Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
कलैक्शन कर रहे बैंक कर्मी का 30 हजार रूपयों से भरा बैग गायब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन


सिंडिकेट बैंक के एजेंट का रुपयों से भरा बैग किसी ने पार कर दिया। बैग में कलेक्शन के तीस हजार रुपये और बैंक की मशीन, सरकारी कागजात आदि सामान रखा था। बैग गुम होने की यह घटना मंगलवार की रात उस वक्त हुई जब एजेंट नगर की सब्जी मंडी में कलेक्शन कर रहा था। एजेंट ने इस संबंध में थाने में बैग के गुम हो जाने की तहरीर दी है।

सिंडिकेट बैंक के एजेंट विष्णु कुमार पुत्र माधव प्रकाश निवासी आगरा बाईपास रोड सादाबाद ने तहरीर में बताया कि वह नगर पंचायत के बराबर एक महिला से कलेक्शन कर सब्जी मंडी में गया था। उसका बैग स्कूटी पर रखा हुआ था, जो अचानक कहीं गुम हो गया।
विज्ञापन


बैग में बैंक की मशीन, सरकारी कागज के अलावा पहचान पत्र, और कलेक्शन के तीस हजार रु पये थे। उसने बताया कि नगर पंचायत के दफ्तर से लेकर मनोज किराना सब्जी मंडी जवाहर बाजार तक उसका बैग स्कूटर से गुम हो गया। बैग को काफी ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed