{"_id":"5c0ab7a3bdec2241a323030b","slug":"151544206243-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स गाड़ी न बाइक को रौदा, एक युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैक्स गाड़ी न बाइक को रौदा, एक युवक की मौत
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली चंदपा के अनीगढ़ी के पास मैक्स गाड़ी ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। वहीं मृतक के परिजनों ने इस घटना को एक साजिश करार दिया है।
सादाबाद के गांव वेदई निवासी देवेंद्र (40) पुत्र रूप सिंह और सोनू (30) पुत्र भूरी सिंह बाइक पर सवार हो हाथरस आ रहे थे। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले गांव में हुए झगड़े के सिलसिले में हाथरस कोर्ट में केस चल रहा है। उसी की शुक्रवार को तारीख थी। देवेंद्र और सोनू जिस बाइक पर सवार थे, उसमें अनीगढ़ी के पास मैक्स गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर उनके परिजन भी आ गए। गंभीर हालत में दोनों को आगरा रेफर किया गया। आगरा ले जाते वक्त देवेंद्र की रास्ते में मौत हो गई, जिस पर देवेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम गृह पहुंचाया दिया गया और सोनू का इलाज आगरा के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
चंदपा एसएचओ विनोद कुमार का कहना है को अज्ञात मैक्स गाड़ी ने बाइक सवारों में टक्कर मारी थी। आगरा ले जाते वक्त की मौत हो गई। दूसरे का इलाज आगरा में चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।