{"_id":"5cc5f71dbdec22075249435b","slug":"141556477725-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कस्बा के दोनो ओर सड़क दुर्घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाईवे पर कस्बा के दोनो ओर सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड पर इंद्राणी गार्डन के निकट शनिवार की देर रात अलीगढ़ की तरफ से आ रहे कैंटर ने सड़क पार कर रहे पैदल यात्री को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के वक्त गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। लिहाजा वहां मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ भिजवाया गया, जबकि कस्बा से हाथरस की ओर पराग डेयरी के निकट एक क्रेटा कार एवं कैंटर भिड़ गए। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और इनमें सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
ग्राम रामनगर निवासी हाकिम पुत्र तेजपाल सिंह मजदूरी करता है। शनिवार की देर रात वह मजदूरी कर सासनी से पैदल इंद्राणी गार्डन में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वह सड़क पार कर रहा था। तभी अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे कैंटर ने हाकिम को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक कैंटर लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन पीछा कर रहे लोगों ने कैंटर को पकड़ लिया, जबकि चालक भागने में कामयाब रहा।
पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भिजवाया। इस संबंध में घायल के भाई वीरी सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, पराग डेयरी के निकट क्रेटा कार एवं कैंटर की टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। क्रेटा कार के मालिक विमला राज निवासी क्वार्सी अलीगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।