फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौत

ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौत

Sun, 13 Jan 2019 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन


उत्तर-मध्य रेलवे की अप लाइन पर शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भीड़ ने शव की पहचान ग्राम खेड़िया निवासी 40 वर्षीय मोहनलाल के रूप में की है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ग्राम खेड़िया निवासी 40 वर्षीय मोहनलाल पुत्र रामपाल सिंह शुक्रवार को मजदूरी करने की कहकर घर से गया था। देर शाम तक लौटकर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार की सुबह रेलवे लाइन के निकट लोग शौच के लिए गए तो उन्होंने शव पड़ा देखा। सूचना जंगल के आग की तरह क्षेत्र में फैल गई।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी आ गए। परिजनों ने शव की पहचान मोहनलाल के रूप में की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है। गांव में सन्नाटा छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed