{"_id":"5bb7a865867a55079a2f5cd0","slug":"141538762853-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेला बाप करता था दुष्कर्म, युवती ने लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेला बाप करता था दुष्कर्म, युवती ने लगाया आरोप
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। प्रेमी संग गई हसायन क्षेत्र के गांव की युवती ने अपने सौतेले बाप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने उस पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और कहा है कि इसी वजह से वह तंग आकर अपने प्रेमी के साथ चली गई और वहां जाकर शादी रचा ली।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव की युवती करीब पांच माह पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जिस पर पिता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। अब पांच महीने बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है तो वह अपने पिता पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगा रही है। युवती के अनुसार पिता सौतेला है।
उसका कहना है कि पिता आए-दिन उस पर बुरी नियत रखता था। दुष्कर्म किया तो उससे बचने के लिए अपने प्रेमी के साथ चली गई और शादी कर ली। अब प्रेमी के साथ ही वह रहने की बात कर रही है, जबकि पुलिस पिता पर लगाए गए आरोप को निराधार मान रही है। पुलिस के अनुसार युवती अपने बचाव के चक्कर में पिता पर इस प्रकार के आरोप लगा रही है।