{"_id":"5955425b4f1c1bd2578b473f","slug":"141498759771-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली नहीं आने पर सब स्टेशन पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली नहीं आने पर सब स्टेशन पर हंगामा
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
घंटों बिजली गुल रहने से गुस्साए शहर के कई इलाकों के बाशिंदों ने शहर के 33 केवी गिजरौली बिजलीघर पर गुरुवार देर रात जमकर हंगामा किया। इस दौरान हंगामा करने वालों की बिजली कर्मियों से तीखी नोक-झोंक भी हुई। हाथापाई भी होने की जानकारी मिली है। बाद में आक्रोशित लोग खुद ही वहां से चले गए।
दरअसल, 33 केवी गिजरौली उपकेंद्र से शहर के कई इलाकों को बिजली मिलती है। बताते हैं कि गुरुवार की रात को इस बिजलीघर से निकलने वाले फीडर में कोई गड़बड़ी आ गई, जिससे इन इलाकों की बिजली ठप हो गई। काफी देर तक जब सप्लाई बहाल नहीं हुई तो गर्मी से बेहाल लोगों का सब्र जवाब दे गया। काफी लोग इकट्ठे होकर बिजलीघर पर पहुंच गए और वहां हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी।
वहां मौजूद बिजली कर्मियों से इनकी तीखी नोक-झोंक हुई। बताते हैं कि इस दौरान कुछ लोगों ने बिजलीघर के कर्मियों से हाथापाई भी कर दी, जिससे वहां हंगामा और बढ़ गया। बाद में किसी तरह इन लोगों को आश्वासन देकर वहां से चलता किया गया।