फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   न्यायालय ने अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को सुनाई दस-दस साल की कैद की सजा

न्यायालय ने अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को सुनाई दस-दस साल की कैद की सजा

Fri, 03 May 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय ने अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को सुनाई दस-दस साल की कैद की सजा

विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, हाथरस।

एडीजे कोर्ट संख्या प्रथम ने दुष्कर्म के एक मामले में एक अभियुक्त को दस साल कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है। इसी न्यायालय ने दो बच्चों के कुकर्म के एक अभियुक्त को दोषी मानते हुए उसे भी दस साल की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है। दोनों मामलों में अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।

एडीजीसी हरिओम शर्मा ने बताया कि सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव में 26 अक्तूबर 2015 को शाम साढ़े पांच बजे 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में कमरुद्दीन पुत्र अल्लादीन निवासी नगला ताहर थाना सिकंदराराऊ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई एडीजे प्रथम आशीष जैन के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने उसे दोषी पाते हुए दस साल की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर उसे अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। इसी न्यायालय ने दो बच्चों के साथ कुकर्म करने के एक आरोपी को भी 10 साल की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एडीजीसी हरिओम शर्मा ने बताया कि सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव लालगढ़ी निवासी दुर्बेश उर्फ कालू 14 फरवरी 2017 को एक ग्रामीण के तीन साल और पांच साल के दो बच्चों को बहला-फुसला कर ले गया और उनके साथ कुकर्म किया। इससे दोनों बच्चे घायल भी हो गए। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।


एडीजे प्रथम आशीष जैन ने इस अभियुक्त को इस मामले में दोषी मानते हुए उसे 10 साल की कैद और अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं देने पर उसे अ तिरिक्त कारावास भोगना होगा। दोनों मामलों में एडीजीसी हरिओम शर्मा ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed