{"_id":"5b3531994f1c1b8c278b83ff","slug":"131530212761-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदारी गढ़ी में फोर्स तैनात, तीन आरोपी पहुंचे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खंदारी गढ़ी में फोर्स तैनात, तीन आरोपी पहुंचे जेल
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
शहर की गढ़ी खंदारी में दो समुदाय के लोगों के बीच पुराने विवाद को लेकर बुधवार सुबह हुई मारपीट के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। एहतियातन मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं पुलिस ने मारपीट और जाम लगाने के अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
कोतवाल योगेश सिरोही ने बताया कि खंदारी गढ़ी में सद्दाम के मकान के पास फोर्स तैनात है। स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। हमले में आरोपी मुंदिरा देवी और थाने के सामने जाम लगाने के आरोपी सद्दाम, राजुद्दीन को जेल भेजा गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द कुछ और गिरफ्तारी की जाएंगी।
मालूम हो कि एक महीने पहले बकरी के अचार खराब करने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसी रंजिश में बुधवार सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया था। पीड़ित पक्ष ने थाने के सामने जाम लगा दिया था। पुलिस ने हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जाम लगाने वालों पर भी मुकदमा दर्ज किया था। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण पुलिस इसे बेहद गंभीरता से ले रही है।