{"_id":"5bc8cabfbdec2269aa2a0f74","slug":"11539885759-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव को लेकर फिर हुई कहासुनी, पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलभराव को लेकर फिर हुई कहासुनी, पहुंची पुलिस
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के रमनपुर में गुरुवार को फिर से जलभराव को लेकर कहासुनी हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराई।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को रमनपुर में गंदे पानी के ठहराव और उसकी निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया था, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के चार लोगों को शांति भंग में बंद भी कर दिया गया, लेकिन गुरुवार को यहां पर फिर से दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उनमें सुलह करा दी। एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों में सुलह करा दी गई है। अब कोई मामला नहीं है।