फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   तेज धमाके के साथ ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

तेज धमाके के साथ ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Sun, 29 Jul 2018 12:15 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
तेज धमाके के साथ ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
न्यूज डेस्क अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


शहर में खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय टाप रोड पर शुक्रवार की मध्य रात्रि एक ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लग गई। काफी देर तक धू-धूकर जलने के बाद इस ट्रांसफॉर्मर की आग खुद ही बुझ गई। इसके चलते काफी देर तक बिजली भी गुल रही।

शहर के कई इलाकों में ट्रांसफॉर्मर खुले में रखे हैं। बारिश के मौसम में तो इनसे भीषण हादसे की आशंका रहती है। शुक्रवार की मध्य रात्रि यही हुआ। पॉलीटेक्निक के निकट टाप रोड पर रखे एक ट्रांसफॉर्मर में एकाएक भीषण आग लग गई। आग के चलते ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाका हुआ और उसका ऑयल छिटक कर काफी दूर तक पहुंच गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि रात्रि का समय था और सड़क पर कोई आवागमन नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए। हालांकि बाद में ट्रांसफॉर्मर की आग बुझ गई। इसके चलते इलाके की बिजली काफी देर तक गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed