फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बैंक के बाहर थैला काट पार कर दिए 12 हजार

बैंक के बाहर थैला काट पार कर दिए 12 हजार

Thu, 27 Jul 2017 11:58 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर थैला काट  पार कर दिए 12 हजार
ब्यूरो,अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के बाहर एक सेवानिवृत्त सैनिक का थैला काटकर उसमें रखे 12 हजार रुपये पार कर दिए गए। सदर कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। बीते दिनों में सदर कोतवाली क्षेत्र में लूट, ठगी और चोरी की वारदातें बढ़ीं हैं। एक के बाद एक वारदात कर बदमाश थाना पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।

75 वर्षीय वृद्ध राधेश्याम शर्मा पुत्र वासुदेव शर्मा ने बताया कि वह सदर कोतवाली क्षेत्र के रवि कुंज मोहल्ले में रहते हैं। उनका शहर की एसबीआई और पीएनबी की मुख्य शाखा में खाता है। एसबीआई के खाते में ही उनकी पेंशन आती है। पैर का ऑपरेशन होने के कारण बीते एक महीने से राधेश्याम एसबीआई के खाते से रुपये नहीं निकाल पार रहे थे और न ही पीएनबी के खाते की पासबुक में एंट्री करा पा रहे थे। गुरुवार को वह पहले एसबीआई पहुंचे और यहां खाते में मौजूद 12 हजार रुपये निकालकर थैले में रख लिए।
विज्ञापन


इसके बाद राधेश्याम पंजाब नेशनल बैंक की मधुगढ़ी स्थित मुख्य शाखा पहुंचे। बैंक के बाहर लगी मशीन में उन्होंने अपनी पासबुक प्रिंट की। इसके बाद जब उन्होंने पासबुक को वापस अपने थैले में रखा तो उसमें रखे 12 हजार रुपये नदारद देख वह सन्न रह गए। थैला एक धारदार हथियार से कटा हुआ था। सूचना पर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल करने पहुंच गई। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पता चला कि वृद्ध के ठीक पीछे एक लड़की खड़ी हुई थी। पुलिस को शक है कि इसी लड़की ने थैले को काटकर रुपये निकाले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed