फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   शव का अंतिम संस्कार होने तक पुलिस प्रशासन रहा हलकान

शव का अंतिम संस्कार होने तक पुलिस प्रशासन रहा हलकान

Tue, 06 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
शव का अंतिम संस्कार होने तक पुलिस प्रशासन रहा हलकान
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। पुलिसकर्मियों की पिटाई से मृत दलित दिव्यांग विमल की मौत के बाद सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की दोपहर तक जिले का पुलिस प्रशासन हलाकान रहा। जिले के अलावा आसपास के जिलों की पुलिस फोर्स भी यहां बुला ली गई और अधिकारी इस आशंका से चिंतित रहे कि कहीं फिर किसी तरह का कोई बवाल नहीं हो जाए। मंगलवार की दोपहर को जब शव का अंतिम संस्कार हो गया, तब अधिकारियों ने चैन की सांस ली।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को नगला भोजा निवासी विमल पुत्र गुलाब सिंह को एक दरोगा और दो पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा था। पिटाई के बाद उसकी मौत हो गई थी। वह ढकेल लगाता था। विमल की मौत के बाद सोमवार की शाम को जमकर बवाल हुआ था। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस की भी गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी थीं। कई पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की थी।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे बाद जैसे-तैसे कुछ नेताओं के समझाने पर रात्रि में जाम खुल सका था। तत्काल ही डीएम ने एक लाख रुपये की सहायता राशि मृतक के परिजनों को दी थी। एसपी ने रात्रि में ही आरोपी दरोगा आशीष यादव को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस अधिकारी इस पूरे घटनाक्रम के इसे लेकर चिंतित थे कि कहीं रात्रि में फिर से बवाल नहीं हो जाए। इसके मद्देनजर रात्रि में ही शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया था। यही नहीं किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आसपास के जिलों का पुलिस फोर्स भी बुलवा लिया था। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद अधिकारी राहत में दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed