{"_id":"5b8597dd42c7924675343478","slug":"101535481821-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टील फैक्ट्री में मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टील फैक्ट्री में मजदूर की मौत
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड चौपाल सागर के निकट स्थित एक स्टील की फैक्ट्री में मजदूर की मौत हो गई। मजदूर को बेहोशी की हालत में लेकर खुद फैक्ट्री स्वामी जिला अस्पताल पहुंचा था, लेकिन जब मजदूर की मौत की स्थिति स्पष्ट हुई तो उसके शव को एंबुलेंस में रखकर तुरंत ही चला गया।
सासनी कोतवाली क्षेत्र के चौपाल सागर के पास एक स्टील की फैक्ट्री है। जहां पर जयराम निवासी गिरधरपुर गोरखपुर मजदूरी करता था। मंगलवार को जयराम की तबियत अचानक से काम करते वक्त खराब हो गई। फैक्ट्री स्वामी उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर मौजूद डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
इतना सुनते ही फैक्ट्री स्वामी कुछ भी कहे बिना शव को एंबुलेंस में डाल कर ले गया। यह बात लोगों को काफी अखरी कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ होगा, जिससे मजदूर की मौत हुई और फिर फैक्ट्री स्वामी ने अस्पताल से शव ले जाने में इतनी जल्दबाजी की। इस संबंध में सासनी कोतवाली प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही।