फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   मुरसान सीएचसी में भिड़े डॉक्टर और नेत्र परीक्षक

मुरसान सीएचसी में भिड़े डॉक्टर और नेत्र परीक्षक

Sat, 07 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
मुरसान सीएचसी में भिड़े डॉक्टर और नेत्र परीक्षक
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार सुबह एक डॉक्टर और नेत्र परीक्षक के बीच मारपीट हो गई। नेत्र परीक्षण अधिकारी ने मुरसान पुलिस से शिकायत करते हुए डॉक्टर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनका हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध मारपीट और हरिजन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं डॉक्टर ने नेत्र परीक्षक पर खुद आकर लड़ने और गालीगलौज करने का आरोप लगाया है।

नेत्र परीक्षक नरेंद्र कुमार पुत्र सोनपाल मथुरा जिले के मांट क्षेत्र के रहने वाले हैं। नरेंद्र कुमार के मुताबिक वह शुक्रवार सुबह घर से सीएचसी पहुंचे और अपने कक्ष में मरीजों की जांच कर रहे थे। तभी उन्हें आरोपी डॉक्टर विवेक यादव ने अपने कक्ष में बुलाया। डॉक्टर के कक्ष में पहुंचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


आरोप है कि डॉक्टर ने नरेंद्र कुमार के बाएं हाथ पर लोहे का पैमाना भी दे मारा जिससे उनकी उंगली में फ्रेक्चर हो गया। सीएचसी पर मौजूद बाकी कर्मचारियों ने उन्हें बचाया। आरोपी डॉक्टर जान लेने की धमकी देकर अस्पताल से चले गए। नरेंद्र कुमार ने इस संबंध में मुरसान पुलिस से लिखित शिकायत की है। उन्होंने सीएमओ बृजेश राठौर से भी मिलकर अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने डॉक्टर विवेक यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में आरोपी डॉक्टर विवेक यादव का कहना है कि नरेंद्र कुमार खुद उनके कक्ष में आए थे। गाली-गलौज की शुरुआत खुद उन्होंने की। दोनों के बीच मारपीट नहीं हुई केवल कहासुनी हुई है। नरेंद्र कुमार के हाथ तोड़ने के आरोप एकदम बेबुनियाद हैं। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख सकती है। कोतवाल नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed