{"_id":"58e9246d4f1c1b41485b8203","slug":"100-farmers-of-ash-crop-of-12-farmers-from-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 12 किसानों की 100 बीघा फसल राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से 12 किसानों की 100 बीघा फसल राख
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
जले हुए खेतों के पास मौजूद ग्रामीण और तहसीलदार राजेश राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराराऊ।
कासगंज राजमार्ग पर गांव नगला जलाल के पास शनिवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग बढ़ गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक करीब 100 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चिंगारी के कारण आग लगी है।
तहसीलदार ने घटनास्थल का मुआयना कर आग से हुई क्षति का आंकलन किया। दोपहर के करीब ढाई बजे जब किसान खेतों में फसल काटने में व्यस्त थे तभी एक खेत की फसल में अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैलती चली गई। पुलिस और अग्निशमन को सूचना देने के साथ ही ग्रामीण आग को बुझाने में जुट गए। दमकल भी गांव में पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर तहसीलदार राजेश राय भी साथी कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
आग से सुनहरी, हवलदार, हरनाम, सर्वेश देवी, सोपाली, अनेकपाल, रामबाबू, मुलायम सिंह, वीरेश, चंद्रभान, कमला देवी करीब 100 बीघा फसल बर्बाद हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने आग के नुकसान का आंकलन किया। उधर गांव अगराना में ईट भट्टे के लिए रखी तूरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गोकुल सिंह की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।