{"_id":"69a3192fb328b4d5fd0dd6c7","slug":"created-a-fake-login-id-and-transferred-government-payments-to-his-account-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फर्जी लॉगिन आईडी बना अपने खाते में ट्रांसफर किया सरकारी भुगतान, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फर्जी लॉगिन आईडी बना अपने खाते में ट्रांसफर किया सरकारी भुगतान, एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 28 Feb 2026 10:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:05 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपी दलवीर सिंह मोहल्ला दमदपुरा का रहने वाला है। जबकि उसका भतीजा नवनीत मौके से भाग गया। टीम और पुलिस को कमरे से लैपटॉप, कंप्यूटर और भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज बरामद हुए।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ में फार्मर रजिस्ट्री करने वाले सर्वेयर की फर्जी आईडी बनाकर सरकारी धन अपने खाते में ट्रांसफर करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में तहसील में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात रहा है और दो साल पहले फर्जी खतौनी बनाने के आरोप में भी गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले में सात साल से कम सजा का प्रावधान होने की वजह से आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। गिरफ्तार आरोपी दलवीर सिंह मोहल्ला दमदपुरा का रहने वाला है। जबकि उसका भतीजा नवनीत मौके से भाग गया। टीम और पुलिस को कमरे से लैपटॉप, कंप्यूटर और भारी मात्रा में सरकारी दस्तावेज बरामद हुए।
विज्ञापन
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोहल्ला दमदपुरा के एक मकान में कुछ लोग कृषि विभाग के सर्वेयर की लॉगिन आईडी बनाकर फर्जी तरीके से फार्मर रजिस्ट्री बनाने का काम कर रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले भुगतान का पैसा अपने खातों में ट्रांसफर कर रहे हैं। सूचना पर जनपद स्तर से कृषि व राजस्व विभाग की टीम गठित बनाकर छापा मारा गया। इस दौरान पुलिस भी बुला ली गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मौके से 55 आधार कार्ड की फोटोकॉपी, 38 बैंक पासबुक, 28 खतौनी, 19 घरौनी, 15 बैनामों की प्रतियां, लेखपाल रजिस्टर, बैंक डिस्चार्ज पत्र, एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट के आदेश तथा आईडी-पासवर्ड लिखी डायरी बरामद हुई है। राजस्व निरीक्षक यासीन खान की तहरीर पर दोनों चाचा-भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व दलवीर के खिलाफ कोतवाली में चार नवंबर 2023 को धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। तब यह तहसील में संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था और उसे गिरफ्तार किया गया था।