फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crazy lover who burned her death

सिरफिरे आशिक ने युवती को जलाया, मौत

Sun, 30 Jun 2019 12:39 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 30 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Crazy lover who burned her death
जलाई गई युवती को जिला अस्पताल से रेफर करने के दौरान लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में एक सिरफिरे आशिक ने शुक्रवार की देर रात एक युवती पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए पहले अलीगढ़ और फिर आगरा ले जाया गया, लेकिन इस दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके पिता ने गांव के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारपाई और कुछ सामान को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन


गांव नगला अलगर्जी निवासी बांकेलाल मजदूरी कर गुजारा करता है। उसकी छोटी बेटी कीर्ति (23 वर्ष) को गांव में ही रहने वाला उमेश शर्मा कई साल पहले से परेशान करता था। कीर्ति ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो उन्होंने उसकी पढ़ाई छुड़वा दी थी। बाद में उमेश की शादी हो गई और उसके दो बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह कीर्ति को अक्सर फोन करता था। शुक्रवार की देर रात कीर्ति अपने घर में सो रही थी। उमेश चुपचाप वहां आया। उसने कीर्ति पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद उमेश वहां से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से उसे अलीगढ़ भेज दिया गया, लेकिन वहां से भी उसे रेफर कर दिया गया तो परिजन फिर हाथरस जिला अस्पताल ले आए। शनिवार की सुबह उसे हाथरस से फिर आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाने के रास्ते में कीर्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के अलावा कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट जितेंद्र कुमार दीखित ने मय फोर्स के घटनास्थल का निरीक्षण किया। बांकेलाल ने आरोपी उमेश शर्मा पुत्र उदयवीर निवासी नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाद में पुलिस ने आरोपी उमेश शर्मा को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed